फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जिले में कल आएंगे संत अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

Thu, 05 Mar 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का आगमन शनिवार को जिले में प्रस्तावित है। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था कटका क्लब की ओर से किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि शंकराचार्य अयोध्या–प्रयागराज हाईवे स्थित पयगीपुर में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि सभा में गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने और प्रदेश में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध जैसे विषयों पर चर्चा हो सकती है। सभा के बाद शंकराचार्य मीडिया से प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद वे अपने अगले कार्यक्रम के तहत अमेठी के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें