फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 72 मेधावियों को साहू-राठौर प्रतिभा सम्मान

Mon, 15 Jun 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
साहू-राठौर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दानवीर भामाशाह स्मारक चेतना समिति की ओर से रविवार को शहर के एक मैरिज लॉन में 17वें साहू-राठौर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित सहित 72 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्थान पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त एडीएम अमृत लाल गुप्ता ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। राष्ट्रीय तेली साहू समाज महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डीसी गुप्ता ने कहा कि पिछले 17 वर्षों से मेधावियों को सम्मानित करने की परंपरा समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
समारोह में हाईस्कूल की शगुन गुप्ता, अनामिका साहू, आयुष गुप्ता सहित 41 मेधावियों और इंटरमीडिएट की दीपाली साहू, खुशी साहू व आश्वी साहू समेत 20 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित 11 युवाओं को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर अशोक साहू, डॉ. प्रियंका साहू, रमेश साहू, जवाहर लाल गुप्ता, उमेश गुप्ता, लाल बहादुर गुप्ता, अवनीश साहू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें