सुल्तानपुर। औंड़िहार रेलवे स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग व नान इंटरलाकिंग को लेकर रूट की चार ट्रेनों का संचालन आरंभिक स्टेशनों से निरस्त किया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
औंड़िहार रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग व नान इंटर लाकिंग का कार्य किया जाना है। इसके साथ ही औंड़िहार-भटानी सेक्शन के पैच दोहरीकरण का काम भी होगा। इस कार्य को लेकर 26 जून तक विभिन्न ट्रेनों का संचालन आरंभिक स्टेशनों से निरस्त किया गया है।
इसी कड़ी में रूट की आनंद-विहार रक्सौल सद्भावना डाउन एक्सप्रेस आरंभिक स्टेशन से बृहस्पतिवार को निरस्त की गई है। वहीं रक्सौल-आनंदविहार सद्भावना अप एक्सप्रेस का संचालन आरंभिक स्टेशन से शुक्रवार को निरस्त किया गया है।
जम्मूतवी-गाजीपुर सिटी डाउन एक्सप्रेस का संचालन बृहस्पतिवार को निरस्त किया गया है। गाजीपुर सिटी-जम्मूतवी अप एक्सप्रेस शुक्रवार को आरंभिक स्टेशन से निरस्त की गई है। यह जानकारी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार की ओर से दी गई है। ट्रेनों का संचालन निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।