सूरापुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय बाजार के कादीपुर मार्ग पर अंकित सोनी (28) की सराफा दुकान है। रविवार शाम करीब चार बजे बाइक से अपनी बहन के यहां बरईपार मछली शहर जिला जौनपुर जा रहे थे।
रास्ते में बदलापुर के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी थी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अंकित के चचेरे भाई विकास सोनी ने बताया कि मौके पर पहुंचे बदलापुर विधायक रमेश तिवारी ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें बदलापुर भेजा था। परिजन उन्हें जिला अस्पताल जौनपुर ले गए थे, जहां से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया था।
सोमवार देर रात वाराणसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। व्यापारी के निधन की सूचना मिलते ही बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापार मंडल सूरापुर के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर शोक संवेदना व्यक्त की।