फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हर कदम पर टूट रहे नियम, न कानून का डर न जान की फिक्र

Tue, 05 Nov 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर में कोतवाली नगर के सामने से बिना हेलमेट के गुजरते बाइक सवार। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एक नवंबर को यातायात माह का शुभारंभ किया गया। तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को जब बाजार पूरी तरह से खुले तो कहीं भी नियमाें के अनुपालन को लेकर जागरूकता नहीं दिखी। पग-पग पर नियम टूटते रहे और जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12.30 बजे कोतवाली के सामने से बड़ी संख्या में राहगीर बिना हेलमेट बाइक से सफर करते नजर आए। वहां कोई भी पुलिस या यातायात का कर्मचारी नजर नहीं आया। दोपहर एक बजे कुड़वार नाका तिराहा के पास दारोगा, दो सिपाही और दो-तीन होमगार्ड ड्यूटी करते मिले। इनके सामने से लोग बिना हेलमेट बाइक से आते-जाते रहे। कई बाइक सवार ट्रिपलिंग करके निकल गए, जिन्हें रोका-टोका नहीं गया। दोपहर 1:30 बजे अस्पताल तिराहा के पास वाहन जाम में फंसे रहे। यातायात नियमों की अनदेखी के चलते जाम लगा।
उप यातायात निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि यातायात नियमों के अनुपालन कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। एआरटीओ नंद कुमार ने बताया कि सभी की सहभागिता से ही यह अभियान सफल होगा। नियमों का पालन करने पर हादसों में कमी आएगी। वाहन धीमी गति से चलाएं और हेलमेट व सीट बेल्ट जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें