फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रेलवे क्रॉसिंग पर बनी रबर की सड़क, नहीं होगी खराब

Fri, 13 Feb 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कामतागंज रेलवे क्रासिंग पर की गई रबराइज सड़क। स्रोत-रेलवे
विज्ञापन
भदैंया। लखनऊ-वाराणसी फोरलेन हाईवे से जुड़े कामतागंज-शंभूगंज मार्ग की रेलवे क्राॅसिंग पर दूसरी बार आधुनिक तकनीक से रबराइज सड़क तैयार की जा रही है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर और रेलवे विशेषज्ञों की निगरानी में अप लाइन पर निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

दो दिन के ब्लॉक के दौरान डाउन लाइन पर भी रबराइज प्लेट बिछाने का काम पूरा हो चुका है। 
रेलवे ट्रैक के बीच बनाई जा रही यह रबराइज सड़क करीब आठ इंच मोटी विशेष रबर प्लेटों से तैयार की जाती है। ट्रैक को समतल कर प्लेट फिट की जाती है, जिससे सड़क और रेल पटरी के बीच ऊंच-नीच खत्म हो जाती है। इससे वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। बारिश, गर्मी और ठंड में सड़क क्षतिग्रस्त होने की आशंका कम रहेगी। ट्रैक पर मिट्टी व गिट्टी फंसने की समस्या भी नहीं होगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार एक ट्रैक पर रबराइज सड़क बनाने में नौ से 10 लाख रुपये की लागत आती है। इस तरह एक क्राॅसिंग के अप और डाउन दोनों ट्रैक पर करीब 18 से 20 लाख रुपये खर्च होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें