सुल्तानपुर। काम के दौरान कर्मचारी की मृत्यु के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार को श्रम विभाग ने बड़ी राहत दिलाई है। कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत दायर वाद का त्वरित निस्तारण कराते हुए दो मृतक के आश्रितों को 15,64, 842 रुपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान कराया गया।
विज्ञापन
कार्यस्थल पर कार्यजनित कारणों से कर्मचारी की मौत के बाद उसके परिजनों ने क्षतिपूर्ति के लिए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में वाद दायर किया था। कर्मचारी प्रतिकर आयुक्त एवं सहायक श्रमायुक्त मधुबन राम ने विधिक प्रक्रिया पूरी कराते हुए प्रकरण का निस्तारण कराया। इसके बाद प्रत्येक आश्रितों को निर्धारित 7,82,421 रुपये का भुगतान कराया गया। इस आर्थिक सहायता से परिवार को भरण-पोषण और भविष्य की जिम्मेदारियां निभाने में सहायता मिलेगी।