फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी

Fri, 03 Jul 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रत्येक माह के प्रथम और तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का जुलाई से दिसंबर 2026 तक का रोस्टर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को जारी कर दिया। इसके तहत छह जुलाई को कादीपुर, 18 जुलाई को लंभुआ, एक अगस्त को सदर, 15 अगस्त को बल्दीराय, पांच सितंबर को जयसिंहपुर, 19 सितंबर को कादीपुर में डीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन होगा।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को लंभुआ, 17 अक्तूबर को सदर, सात नवंबर को बल्दीराय, 21 नवंबर को जयसिंहपुर, पांच दिसंबर को कादीपुर व 19 दिसंबर को लंभुआ में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। बताया कि इन तिथियों पर छुट्टी या फिर विशेष आयोजन की स्थिति में इसमें परिवर्तन किया जा सकता है। डीएम की गैर मौजूदगी में सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें