फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चालकों की भर्ती के लिए प्रधानों से संपर्क करेंगे रोडवेज कर्मी

Sun, 11 May 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अयोध्या के आदेश पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय की ओर से ब्लॉकवार शिविर लगाकर रोडवेज में संविदा बस चालकों की भर्ती होनी है। इसके लिए जिले के 14 ब्लॉक में तिथि भी निर्धारित हो चुकी है।
विज्ञापन

ब्लॉक में ग्राम प्रधानों से संपर्क स्थापित करने के लिए रोडवेज के छह कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें वरिष्ठ लिपिक शेष नारायण पांडेय, अजय सिंह, बीडी यादव, देवेंद्र मिश्रा, अनंत बहादुर सिंह, अनिरुद्ध पांडेय शामिल किए गए हैं। ये कर्मी खंड विकास अधिकारियों से ग्राम प्रधानों का नंबर लेकर उनसे संपर्क स्थापित करेंगे।

बस अड्डे पर लगेगी एलईडी स्क्रीन
सुल्तानपुर बस अड्डे पर यात्रियों, चालकों व परिचालकों को जागरूक करने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। एआरएम योगेश कुमार शुक्ला ने बताया कि 22 लाख 40 हजार रुपये की लागत से लगने वाली एलईडी स्क्रीन बीते बृहस्पतिवार को बस स्टेशन पर आ गई है। जल्दी ही इसे लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें