फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रोडवेज 84 संविदा चालक भर्ती करेगा, सभी रूटों पर दौड़ेंगी बसें

Sun, 19 Jul 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने 84 संविदा चालकों की भर्ती का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा और बसों का नियमित संचालन सुनिश्चित करना है। यह भर्ती अभियान 20 जुलाई से अखंडनगर ब्लॉक परिसर में शुरू होगा।
विज्ञापन

सुल्तानपुर रोडवेज डिपो के बेड़े में 177 बसें हैं, लेकिन चालकों की कमी से बसों का नियमित संचालन प्रभावित हो रहा है। इस भर्ती से सभी प्रमुख मार्गों पर बसों का समयबद्ध संचालन होगा। यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और निगम का राजस्व भी बढ़ेगा। संविदा चालक के लिए न्यूनतम आयु 23 वर्ष छह माह तय की गई है। अभ्यर्थी के पास कम से कम दो वर्ष पुराना भारी वाहन चलाने का लाइसेंस होना अनिवार्य है। साथ ही, आधार कार्ड और निर्धारित शारीरिक मानक भी आवश्यक हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि जिले के सभी 14 ब्लॉकों में भर्ती अभियान चलेगा।

इन स्थानों में लगेंगे शिविर चालक भर्ती के लिए शिविर 20 जुलाई से शुरू होकर 16 अक्तूबर तक चलेंगे। पहला शिविर 20 जुलाई को अखंडनगर में दोपहर 12:00 बजे लगेगा। इसके बाद तीन अगस्त को करौंदीकला और 10 अगस्त को कादीपुर में शिविर होंगे। कुल 14 ब्लॉकों में चरणबद्ध तरीके से यह अभियान चलाया जाएगा। अंतिम शिविर 16 अक्तूबर को बल्दीराय में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें