फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कस्बे के अंदर से नहीं गुजरतीं रोडवेज बसें

Thu, 30 Nov 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज (सुल्तानपुर)। लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर बाईपास बनने का खामियाजा क्षेत्र के दैनिक यात्री भुगत रहे हैं। परिवहन निगम की ज्यादातर बसें कस्बे के अंदर से होकर नहीं जाती हैं। इससे मजबूरी में यात्रियों को प्राइवेट टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन




कस्बे से प्रतिदिन सैकड़ों लोग सुल्तानपुर, लखनऊ, जगदीशपुर, हैदरगढ़, इन्हौंना, गोसाईंगंज, लंभुआ, जौनपुर, सिंगरामऊ व बदलापुर आते-जाते हैं। फोरलेन बनने पर कस्बे के बाहर से बाईपास बन गया है। ज्यादातर बसें फर्राटा भरते हुए बाईपास से निकल जाती हैं।

सैकड़ों छात्राएं प्रतिदिन पढ़ने के लिए जिला मुख्यालय जाती हैं। इसके अलावा बुजुर्ग महिलाएं और बच्चों को भी बसों से यात्रा करने में वापसी में देरी हो जाती है। बाईपास पर अभी कोई आबादी नहीं है। शाम होते ही वहां सूनसान हो जाता है जिससे चोर-उचक्के भी सक्रिय हो जाते हैं। कई बार छिनैती की घटनाएं भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


कस्बे के अंदर से बसों को न ले जाने की शिकायत कई बार सांसद व परिवहन विभाग के अधिकारियों से की जा चुकी है। क्षेत्र के निवासी जगदंबा प्रसाद तिवारी, राजेश गुप्ता, महेश कसौधन, राकेश अग्रहरी व पंकज गुप्ता आदि ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर भी की है।




बोले जिम्मेदार
सुल्तानपुर डिपो का यदि कोई चालक बाईपास से होकर जाए तो उस बस की फोटो खींचकर मेरे मोबाइल नंबर 8726005119 पर भेजें। ऐसे चालकों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-नागेंद्र पांडेय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें