फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

94 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण

Mon, 31 Aug 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व की सरकार में हुई कमीशन खोरी के चलते क्षेत्र की सड़कों की हालत खस्ता है। सपा सरकार में जो भी सड़कें बन रही हैं, अगर गुणवत्ताविहीन पाई गईं तो  संबंधित लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास कर रहा है। ये बातें स्थानीय विधायक/काबीना मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने कहीं। वे स्थानीय निरीक्षण गृह में अतिरिक्त भवन के शिलान्यास एवं सीसी रोड के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक/काबीना मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के प्रयासों से निरीक्षण गृह में 92 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त भवन मिले थे। सोमवार को काबीना मंत्री ने निरीक्षण भवन के दो अतिरिक्त भवन की मंत्रोच्चार के बीच आधारशिला रखी। साथ ही ककवा रोड पर 94 लाख रुपये की लागत से बने सीसी रोड एवं नाली का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काबीना मंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकार में जो भी सड़कें बनी हैं उसमें जमकर कमीशनखोरी की गई है।

 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास कर रहा है। अमेठी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। शहर का बाईपास अब 21 करोड़ की लागत से एनएच की ओर से बनाया जाएगा। चार माह के भीतर बाईपास का काम शुरू हो जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि 2016 तक शहरी इलाकों में 24 घंटे व ग्रामीणों इलाकों में 16 घंटे विद्युत आपूर्ति निर्वाध रूप से दी जाए। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह पिंटू, एडीएम एसएन यादव, अपर पुलिस अधीक्षक  त्रिभुवननाथ तिवारी, अधिशाषी अभियंता देवेंद्र कुमार मिश्रा, एसडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, पूर्व प्रमुख रमाशंकर सिंह, राकेश यादव, कपिल सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें