फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 37 करोड़ के बेलहरी घाट पुल को हरी झंडी का इंतजार

Wed, 16 Sep 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गोमती नदी का बेलहरी घाट। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोमती नदी के बेलहरी घाट पर दो लेन पुल निर्माण की उम्मीद अब शासन की स्वीकृति पर टिकी है। सेतु निगम की ओर से तैयार करीब 37 करोड़ रुपये की कार्ययोजना योजना भवन पहुंच गई है। यहां प्रयोजना रचना एवं मूल्यांकन विभाग में एस्टीमेट का परीक्षण चल रहा है। परीक्षण पूरा होने के बाद प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा जाएगा। इसके बाद शासन से धनराशि जारी होने पर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

जयसिंहपुर क्षेत्र के बेलहरी घाट पर पुल नहीं होने से लंभुआ और जयसिंहपुर क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। लंबे समय से स्थानीय लोगों की ओर से यहां पुल निर्माण की मांग की जा रही थी। क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए सेतु निगम ने मई में शासन को पुल निर्माण का प्रस्ताव भेजा था।
प्रस्ताव में दो लेन पुल के साथ लिंक मार्ग का निर्माण भी शामिल है। इसके लिए करीब 37 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। लागत अधिक होने के कारण सेतु निगम निदेशालय ने प्रस्ताव को योजना भवन के प्रयोजना रचना एवं मूल्यांकन विभाग भेजा है। परीक्षण के दौरान परियोजना की लागत में बदलाव भी संभव है।
विज्ञापन

सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक प्रशांत सिंह ने बताया कि मूल्यांकन के बाद प्रस्ताव को आगे की स्वीकृतियों के लिए भेजा जाएगा। शासन से धनराशि जारी होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। पुल बनने से लंभुआ-जयसिंहपुर क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर भी कम हो जाएगा।

पांच किमी का चक्कर, पुल से मिलेगी राहत
बेलहरी घाट पर पुल न होने के कारण लोगों को वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करना पड़ता है। इससे उन्हें करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी होती है। प्रस्तावित पुल बनने से दोनों क्षेत्रों के बीच सीधा और सुगम आवागमन संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें