फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गभड़िया ओवरब्रिज पर फिर धंसी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के गभड़िया ओवरब्रिज पर सड़क एक बार फिर धंस गई है। सूचना पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने मरम्मत शुरू करा दी है। साल भर में दोबारा ब्रिज की सड़क धंसने से सेतु की मजबूती को लेकर आशंकाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

शहर के गभड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज की सड़क एक दिन पहले ज्यादा धंसने से आवाजाही प्रभावित होने लगी थी। इसकी सूचना लगते ही अधिकारियों के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सक्रिय हो गया।
सेतु की पड़ताल करने के बाद लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने मंगलवार को रात में जेसीबी लगाकर धंसी सड़क को उखड़वा दिया। इसके बाद रात में ही सड़क पर गिट्टी कुटाई करवा दी गई है। गिट्टी कुटाई के बाद सड़क को आवागमन के कुछ काबिल बना दिया गया।
विज्ञापन

काम के दौरान में रात में सेतु वन-वे कर दिया गया था। अभी सड़क का लेपन नहीं कराया गया है। पीडब्ल्यूडी इसके लेपन की तैयारी में भी है। इसके पहले भी गभड़िया ओवरब्रिज का जोड़ व कुछ जगह सड़क साल भर पहले धंस गई थी। आवाजाही में दिक्कत शुरू होने के बाद प्रशासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कराई थी।
एक साल में फिर एक जगह सेेतु की सड़क धंसने से लोग मजबूती को लेकर आशंका जताने लगे हैं। फिलहाल अवर अभियंता सीडी मिश्रा ने कहा कि सेेतु मजबूत है। बारिश की वजह से एक जगह ब्रिज की सड़क कुछ खराब हो गई थी। मरम्मत का कार्य चल रहा है। आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें