फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की टक्कर से टेंपो सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के अमेठी-गौरीगंज मार्ग पर कुशीताली गांव के समीप एक वैन ने टेंपो में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो पर सवार महिला सड़क पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से उसे सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र गौरीगंज के गांव गूडुर निवासी आशीष सिंह की पत्नी बीना सिंह (29) अपने मायके सरैया भादर गई थीं। गुरुवार को उसके ससुर टेंपो से उसे लेकर घर जा रहे थे।
अमेठी-गौरीगंज मार्ग स्थित कुशीताली गांव के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार वैन ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे बीना टेंपो गिर पड़ी। दुर्घटना के बाद चालक वैन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल बीना को एंबुलेंस कर्मियों की मदद से सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो पुत्र अंश प्रताप (8) और मान प्रताप (5) हैं। उपनिरीक्षक रविशंकर तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें