फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दरोगा की पिस्तौल छीनने के आरोपी पिता-पुत्र पर इनाम

Wed, 24 Dec 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हलियापुर के डोभियारा में गत 20 नवंबर को दरोगा की पिस्तौल छीनकर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पिता-पुत्र व अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े चार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बुधवार को इनाम घोषित कर दिया है। आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी गुल्लू उर्फ विजय बहादुर राजभर निवासी, मरुई किशुनदासपुर अखंडनगर, रजत सिंह राका निवासी जासापारा गोसाईगंज, प्रमोद सिंह दशरथ सिंह, पुत्र आदर्श सिंह निवासीगण डोभियारा हलियापुर, अजय गुप्ता गोलू व विजय यादव निवासीगण नरैनी मजरे सफीपुर चांदा पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

बताया कि गत 20 नवंबर को हलियापुर के डोभियारा गांव में अयोध्या पुलिस टीम पर हमला कर आदर्श सिंह व उनके पिता प्रमोद सिंह ने दरोगा की सर्विस पिस्तौल छीन लिया था। पिस्तौल बरामद कर घटना में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन


चांदा के साढ़ापुर निवासी बीएससी छात्र अमन यादव की छह दिसंबर की शाम अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई थी। सात दिसंबर सुबह उसका शव नदी में मिला था। आरोपी अजय गुप्ता गोलू व विजय यादव अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

मोतिगरपुर के दियरा राजमहल के पीछे गत जुलाई माह में गैंगवार का वीडियो वायरल हुआ था। एक गिरोह के सरगना शक्ति सिंह शाका का साथी रजत सिंह राका अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।

इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, गुल्लू विजय बहादुर राजभर मरुई किशुनदासपुर में गत तीन जुलाई 2023 को हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी है। उसकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें