कैसुल्तानपुर। मुख्यमंत्री के आठ फरवरी को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित निरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम प्रशासन ने शनिवार को जारी किया है।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ फरवरी को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे जिले के कलवारी बांध के पास एक्सप्रेस-वे के कार्य की समीक्षा करेंगे। इसके बाद रेलवे लाइन पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर का निरीक्षण करेंगे।
निरीक्षण व समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री कूरेभार के पास अरवलकीरी करवत के पास एक्सप्रेस-वे पर बने एयर स्ट्रिप पर उतरेंगे। वहां स्ट्रिप व कार्यों का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह जनप्रतिनिधियों व आम लोगों से भी मिलेंगे।
दो स्थानों के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री करीब डेढ़ बजे एक्सप्रेस-वे के अयोध्या में पड़ने वाले चैनेज के निरीक्षण के लिए हेलीकॉप्टर से निकलेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। पुलिस सीएम के सुरक्षा के बंदोबस्त में लगी है। (संवाद)