लंभुआ। कादीपुर तहसील में तैनात एक लेखपाल ने पुलिस की कार्यशैली के विरोध में शनिवार को परिवार संग सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया। धनेछ गांव निवासी लेखपाल राम जियावन कादीपुर तहसील में तैनात हैं।
शनिवार को वे अपने माता-पिता व बहन के साथ कोतवाली आए और पुराने हाईवे पर लेटकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। राम जियावन के मुताबिक, बुधवार को जमीन के विवाद में पड़ोसियों ने उनके पिता राम खेलावन और बहन उर्मिला की पिटाई कर जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। पुलिस को तहरीर देने के बाद भी प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई। पुलिस समझा-बुझाकर लेखपाल व उनके परिजनों को कोतवाली ले गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। संवाद