फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमानों के किराये ने भरी उड़ान: दिवाली बाद लौटना जेब पर भारी, ट्रेनों में सीट नहीं और फ्लाइट्स के दाम आसमान पर

Fri, 13 Nov 2026 09:21 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

दीपावली और भैया दूज के बाद नौकरी और कामकाज पर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के कारण ट्रेनों में सीटों की भारी किल्लत हो गई है। इससे लोग विमानों का रुख कर रहे हैं। हालांकि, दिल्ली, मुंबई, पुणे, बंगलूरू और पटना जाने वाली उड़ानों के किराए आसमान छूने लगे हैं। इससे यात्रियों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली और भैया दूज मनाने के बाद नौकरी और कामकाज पर लौटने वालों की भीड़ बढ़ गई है। लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, पुणे और बंगलूरू जाने वाली ट्रेनों में सीटों की मारामारी है। ऐसे में यात्री विमानों का विकल्प तलाश रहे हैं लेकिन महंगे टिकट उनकी परेशानी बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


लखनऊ से पुणे जाने वाली इंडिगो की सीधी उड़ान का शुक्रवार का किराया 23,399 रुपये और एयर इंडिया एक्सप्रेस का 15,673 रुपये पहुंच गया। शनिवार को इंडिगो का किराया 18,999 और एयर इंडिया का 23,103 रुपये है। रविवार को इंडिगो की सीधी उड़ान का टिकट 18,999, एयर इंडिया एक्सप्रेस का 23,963 और एयर इंडिया का 27,459 रुपये पहुंच गया।

दिल्ली का टिकट 18 हजार, बंगलूरू का 24 हजार

शुक्रवार को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली अकासा एयर की उड़ान का किराया 18,247 रुपये, एयर इंडिया का 15,148 और इंडिगो का 11,545 रुपये रहा। हालांकि, इंडिगो के कुछ टिकट 5,400 रुपये में भी उपलब्ध हैं। शनिवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस का किराया 5,338, इंडिगो का 6,388 और एयर इंडिया का 10,580 रुपये चल रहा है।

बंगलूरू की उड़ानों में शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस का किराया 14,350, अकासा एयर का 14,725 और एयर इंडिया का 23,186 रुपये रहा। शनिवार को अकासा एयर का टिकट 17,405, इंडिगो का 19,750 और एयर इंडिया एक्सप्रेस का 15,750 रुपये है। रविवार को इंडिगो का किराया 24,850, अकासा एयर का 22,119 और एयर इंडिया का 23,604 रुपये पहुंच गया।

मुंबई का किराया 25 हजार पहुंचा

लखनऊ से मुंबई जाने वाली अकासा एयर की उड़ान का शुक्रवार का किराया 10,826 रुपये, इंडिगो का 17,091 और एयर इंडिया का 21,694 रुपये रहा। शनिवार को अकासा एयर की सीधी उड़ान का किराया 10,473, इंडिगो का 13,588 और एयर इंडिया का 12,329 रुपये था। रविवार को इंडिगो की सीधी उड़ान का टिकट 25,071, एयर इंडिया एक्सप्रेस का 24,599, एयर इंडिया का 24,540 और अकासा एयर का 17,170 रुपये पहुंच गया। मुंबई का सामान्य औसत किराया करीब पांच हजार रुपये है।

पटना का हवाई किराया 25 हजार पहुंचा

लखनऊ से पटना के लिए शुक्रवार की इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान का किराया 22,575 रुपये और एयर इंडिया की कनेक्टिंग उड़ान का 25,372 रुपये रहा। शनिवार को इंडिगो की सीधी उड़ान का किराया 11,831 रुपये है। रविवार को इंडिगो की उड़ान का किराया बढ़कर 16,741 रुपये और एयर इंडिया का 17,667 रुपये पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें