फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीढ़ी से गिरकर सेवानिवृत्त जीआरपी सिपाही की मौत

Tue, 08 Sep 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। डड़वा खुर्द निवासी सेवानिवृत्त जीआरपी कांस्टेबल राम सूरत (65) की रविवार को सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई। घरवालों ने बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे राम सूरत घर के ऊपर छत से सीढ़ी के सहारे नीचे उतर रहे थे। तभी अचानक पांव फिसलने से वह गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी कादीपुर से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। वहां से डिस्चार्ज होने के बाद परिजन उन्हें घर लेकर आ रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। राम सूरत पंजाब में जीआरपी से सेवानिवृत होकर घर पर रह रहे थे। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें