फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Sat, 07 Dec 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
डा आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर की 68वीं पुण्यतिथि पर सभी ने उन्हें याद कर नमन किया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जुटे लोगों ने डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा जिला इकाई के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार बना रही है।
विज्ञापन


कहा कि देश के पहले कानून मंत्री व भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. आंबेडकर के जीवन से जुड़े स्थलों को प्रधानमंत्री ने ‘पंच तीर्थ’ के रूप में विकसित किया है। उन्होंने बाबा साहब के सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के क्षेत्र किए गए कार्य को प्रासंगिक बताया।
भाजपाइयों ने उनकी पुण्यतिथि को महा परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाते हुए विकास भवन के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, कोकिला त्रिपाठी, डाॅ. वीपी सिंह, शिवशंकर तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही सपा, कांग्रेस व बसपा के जिला कार्यालयों सहित शिक्षण संस्थानों में भी पुण्य तिथि पर डॉ. आंबेडकर को नमन कर उनके द्वारा समाज के हितार्थ किए गए कार्यों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें