फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ गणतंत्र दिवस का उल्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइंस समेत अन्य भवन तिरंगा झंडे से सज गए हैं। मंगलवार को सुबह प्रभात फेरी के बाद सरकारी व अर्धसरकारी भवनों पर झंडारोहण होगा। पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य व प्रभारी मंत्री तिरंगा फहराएंगे। साथ ही परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए कार्यक्रम तय कर दिया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक सुबह आठ बजे विद्यालयों की छात्रों की ओर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
सवा आठ बजे शहीद स्तंभों की साफ-सफाई के बाद माल्यार्पण होगा। साढ़े आठ बजे कलेक्ट्रेट समेत सभी सरकारी व अर्ध सरकारी भवनों पर झंडा रोहण होगा। इसके बाद संविधान का संकल्प दिलाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सभी कार्यालयाध्यक्षों को दी गई है।
विज्ञापन

नौ बजे पंत स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता और साढ़े नौ बजे पुलिस लाइंस में परेड का आयोजन होगा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह परेड की सलामी लेंगे। 10 बजे शिक्षण संस्थानों में झंडारोहण के बाद विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
सैनिकों के कल्याण के लिए विचार गोष्ठी व अन्य कार्यक्रम होगा। 11 बजे पंत स्टेडियम में बालक-बालिकाओं की खेलकूद व एथलेक्टिक्स प्रतियोगिता व 12 बजे निबंध प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया है।
साढ़े 12 बजे से पंत स्टेडियम में डीएम व एसपी इलेवन के बीच मैत्री मैच होगा। शाम तीन से पांच बजे तक देश भक्ति पर सांस्कृतिक व बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ पर पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में कार्यक्रम आयोजित होगा।
गणतंत्र दिवस पर आयोजन को लेकर सोमवार शाम तक तैयारियां चलती रहीं। पुलिस लाइंस, कलेक्ट्रेट, विकास भवन समेत अन्य भवन तिरंगा झंडे से सजाए गए हैं। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने पुलिस लाइंस की तैयारियों का जायजा लिया। गणतंत्र दिवस को लेकर बाजारों में भी झंडा व बैनर की बिक्री दिन भर होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें