फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लोहरामऊ आरओबी का मरम्मत कार्य जारी, वाहनों का लगा तांता

Mon, 10 Nov 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जयसिंहपुर के सोनबरसा (बरौंसा) के पास दुर्घटना के बाद ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस।
विज्ञापन
भदैंया। टांडा-बांदा हाईवे के लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग के ओवरब्रिज पर आवागमन बंद होने के चौथे दिन रविवार को छुट्टी होने के बावजूद भुलकी-दोमुहा मार्ग पर वाहनों का तांता लगा रहा। अधिक वाहनों के गुजरने से साइकिल व बाइक सवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रात में ट्रकों का आवागमन अधिक होने से यात्री वाहनों के लिए दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

लोहरामऊ रेलवे ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़ने का कार्य रविवार को जारी रहा। इंजीनियरों के मुताबिक पुल की छत को पूरा तोड़कर दोबारा छत डाली जाएगी। जरूरत के मुताबिक लोहे की सरिया भी लगाई जाएगी। अभी 40 दिन लगने की संभावना है। एक माह से अधिक समय को देखते हुए आवागमन की समस्या बनी रहने के आसार हैं। पांच नवंंबर की रात से शुरू हुई समस्या बनी है।
भुलकी, दोमुहा व सौरमऊ के रास्ते प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली और वाराणसी को जाने वाले वाहन गुजारे गए। रूट डायवर्जन के बीच हनुमानगंज रेलवे क्राॅसिंग पर भी वाहनों का जाम लगना शुरू हो गया है। ट्रेनों के आवागमन के दौरान क्रॉसिंग बंद होने से सुबह व दोपहर को जाम लगा रहा।
विज्ञापन


दोमुहा से गायब रही पुलिस
रविवार शाम तीन बजे दोमुहा तिराहे पर डायवर्जन मोड पर प्रयाग से अयोध्या जा रही प्राइवेट यात्री बस बिपरीत दिशा से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक से टकरा गई। इसमें कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक व बस को हटवाया, लेकिन पुलिस कर्मी गायब रहे। हालांकि कोतवाली देहात कोतवाल अखंडदेव ने बताया कि रूट डायवर्जन स्थल पर पुलिस तैनात की गई है। पुलिस जाम नहीं लगने दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें