फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अंतिम दौर में मरम्मत कार्य, जल्द घूमेगा चीनी मिल का पहिया

Mon, 01 Dec 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 किसान सहकारी चीनी मिल।  
विज्ञापन
द्वारिकागंज। जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल का मरम्मत कार्य अंतिम दौर में पहुंच गया है। पेराई सत्र के शुभारंभ के लिए तैयारियां जोरों पर है। मशीनों का करीब 90 फीसदी मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। मिल प्रशासन ने दिसंबर के प्रथम सप्ताह में पेराई शुरू करने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

चीनी मिल का नया पेराई सत्र शुरू करने के लिए मिल प्रशासन लगा है। मिल हाउस में लगी मशीनों का मरम्मत कार्य करीब दो माह से चल रहा है। मिल प्रबंधन ने नए पेराई सत्र के शुभारंभ के लिए पांच दिसंबर की तिथि तय कर दी है। सोमवार को बॉयलर पूजा का कार्यक्रम संपन्न होगा और उसके बाद मिल का ट्राॅयल किया जाएगा। पिछले साल चीनी मिल ने 5.37 लाख क्विंटल गन्ना किसानों से खरीद कर पेराई की थी। किसानों से खरीदे गए गन्ने का शत-प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है।
इस साल जिले में 8600 हेक्टेयर भूमि पर किसानों ने गन्ने की बोआई की है। चीनी मिल को 2661 हेक्टेयर भूमि पर बोई गई गन्ने की पेराई करने का जिम्मा दिया गया है। चीनी मिल की जर्जर हालात को देखते हुए करीब छह हजार हेक्टेयर भूमि पर बोई गई गन्ने की फसल को हैदरगढ़, मसौधा व अकबरपुर चीनी मिल को आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

मिल हाउस में सुधार से बढ़ेगी चीनी की गुणवत्ता
चीनी मिल के जीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मिल के प्लांट लगातार चलाने के लिए बेहतर ढंग से मरम्मत कार्य किया जा रहा है। मिल हाउस में सुधार से चीनी की गुणवत्ता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें