फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्व मंत्री पर दर्ज हत्या के केस में शेष बहस आज

Thu, 29 Oct 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे करीब 25 साल पुराने हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को बहस की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी। स्पेशल जज राकेश यादव की अदालत ने शेष बहस के लिए 30 अक्तूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

अमेठी के जगदीशपुर थाने के पूरेमतऊ गौरा गांव के रहने वादी मुकदमा शिवकुमार यादव ने सात अप्रैल 2001 की घटना बताते हुए अपने भाई राजकुमार यादव की साजिशन हत्या के आरोप में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वादी ने पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह, राम विलास तिवारी, सह आरोपी अशोक कुमार शुक्ल व विजय कुमार को नामजद किया था। इस मामले में चार्जशीटेड आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में स्पेशल कोर्ट में विचारण चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें