फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय आय परीक्षा : विद्यार्थियों ने बताया मिला-जुला स्तर

Mon, 02 Nov 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जीआईसी के बाहर राष्ट्रीय आय परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को पांच केंद्रों में आयोजित हुई। इसमें 1880 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जो कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों का 87.73 फीसदी है।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए कुल 2,143 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1,880 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 263 अनुपस्थित रहे। राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर के प्रधानाचार्य मनोज कुमार तिवारी ने जिला नोडल अधिकारी के रूप में परीक्षा का समन्वय किया। परीक्षा में कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। पांचों केंद्रों में शामिल राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर में 423 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 428 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
सलीम हायर सेकेंडरी स्कूल में 338 परीक्षार्थी शामिल हुए। रामकली बालिका इंटर कॉलेज में 334 और रामरती इंटर कॉलेज में 357 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। बल्दीराय के कंपोजिट विद्यालय पांडेयपुर की छात्रा शिखा शर्मा ने बताया कि परीक्षा का स्तर मिला-जुला (सकारात्मक और संतुलित) रहा। इसमें कुछ कठिन तो कुछ सरल प्रश्न पूछे गए थे। छात्रा लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि परीक्षा काफी आसान रही। सफलता मिलने की पूर्ण उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें