फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सुबह राहत, दोपहर में आफत, तपिश से बेहाल दिखे लोग

विज्ञापन
 सिर पर दुपट्टा ओढ़कर धूप से बचाव करती युवती। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज कई बार बदला। सुबह कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बादल छंटते ही तेज धूप निकल आई। दोपहर तक गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। जून के दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह करीब आठ बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। मौसम में आई इस नरमी से लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन साढ़े आठ बजे के बाद मौसम साफ होते ही सूरज के तेवर तीखे हो गए। दोपहर तक चिलचिलाती धूप और गर्म हवा का असर इतना बढ़ गया कि सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि मंगलवार को 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने और तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण लू जैसे हालात बन सकते हैं, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

गर्मी और लू से बचाव के उपाय

दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच धूप में निकलने से बचें।
पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें।
हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें।
बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को अच्छी तरह ढकें।
बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें।
चक्कर आना, कमजोरी या लू के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें