फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 40 मिनट की तेज बारिश से राहत, रोपाई में आई तेजी

Sat, 18 Jul 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 शहर से सटे अमहट में हुई बारिश। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में छह दिनों के इंतजार के बाद शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली। दोपहर बाद करीब 3:40 बजे शुरू हुई यह बारिश 40 मिनट तक जारी रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने जिले में 58 एमएम बारिश दर्ज की। कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या भी सामने आई। बारिश नहीं होने से किसान धान की रोपाई को लेकर चिंतित थे। इस वर्षा से खेतों में नमी बढ़ी और धान की रोपाई में तेजी आने की उम्मीद है। भदैंया, बल्दीराय, धनपतगंज और दूबेपुर जैसे कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। किसानों ने इसे खरीफ सीजन के लिए फायदेमंद बताया।

मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस बताया। आगामी 24 घंटे के दौरान जिले में और बारिश की संभावना है। बल्दीराय क्षेत्र में पारा चौराहे से मंगल बाजार जाने वाली मुख्य सड़क जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क मरम्मत व जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें