सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर एक युवक ने गांव की युवती को अगवा कर लिया था। युवती के पिता ने जयसिंहपुर कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। इससे नाराज आरोपी युवक के परिजनों ने बृहस्पतिवार को युवती के पिता के घर पर लाठी व ईंट से हमला कर दिया।
हमले के दौरान घर में तोड़फोड़ की गई। जयसिंहपुर पुलिस के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रण में आ सकी। पुलिस ने आरोपी पक्ष से एक युवक को हिरासत में लिया है। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम केस दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)