फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे के चयन की खुली बैठक में कार्यवाही रजिस्टर फाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर। क्षेत्र की मलिकपुर बखरा ग्राम पंचायत में शनिवार को सरकारी राशन की दुकान के चयन के लिए प्रशासक/एडीओ पंचायत शिव प्रसाद वर्मा, सहयोगी राजेश कुमार व नोडल प्रभारी/एडीओ (आइएसबी) गायत्री पांडेय ने खुली बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन

छह स्वयं सहायता समूहों ने कोटे के लिए आवेदन किया। बैठक में ओम शिव स्वयं सहायता समूह को सरकारी राशन की दुकान के आवंटन का पात्र माना गया। इसे कार्यवाही रजिस्टर में लिखकर उपस्थित लोगों को पढ़कर सुनाया जा रहा था।
इसी दौरान हंगामे के बीच पुलिस की मौजूदगी में किसी ग्रामीण ने कार्यवाही रजिस्टर खींचकर फाड़ डाला। पुलिस हंगामा कर रहे दो लोगों को पकड़कर थाने ले गई है। थानाध्यक्ष मोतिगरपुर शिवकुमार ने बताया कि दो लोगों को मौके से पकड़ा गया है। उनका शांति भंग करने के आरोप में चालान किया जा रहा है। ब्लॉक कर्मियों की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें