पुलिस लाइन में खेल प्रतियोगिता के समापन पर रिक्रूट्स की टोली को पुरस्कृत करते एसपी। स्रोत-पुलि
सुल्तानपुर। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट्स के तीन दिवसीय खेल का रविवार को समापन हो गया। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रंगरूट को पुरस्कृत किया।
पुलिस लाइन में शुक्रवार से चल रही प्रतियोगिता में बैडमिंटन में टोली नंबर दो से मनोज सिंह और अशोक धाकड़ विजेता रहे। टोली नंबर नौ से रितिक चंदेल व साहिल यादव उपविजेता रहे। टेबल टेनिस में टोली नंबर नौ से साहिल यादव व रितिक चंदेल विजेता रहे। टोली नंबर छह से शशांक कुमार व सतेंद्र कुमार उपविजेता रहे।
शतरंज में अमित चौहान विजेता व साहिल उप विजेता रहे। वाॅलीबाॅल में टोली नंबर तीन विजेता व टोली नंबर छह उप विजेता रही। 1600 मीटर की दौड़ में बाबी देवल को प्रथम, भानू लोधी को द्वितीय व रिषू कमल को तृतीय स्थान मिला। रस्साकशी में टोली नंबर आठ विजेता व टोली नंबर तीन उप विजेता रही। एसपी ने सभी रिक्रूट्स को शुभकामनाएं देते हुए खेल को प्रशिक्षण का एक अभिन्न अंग बताया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में यातायात माह का समापन
सुल्तानपुर। पुलिस लाइन के सभाकक्ष में रविवार को यातायात माह का समापन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने मौजूद लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। इस मौके पर सीओ ट्रैफिक रमेश कुमार, यातायात निरीक्षक राम निरंजन सहित विभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य संगठनों से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। (संवाद)