फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फार्मर रजिस्ट्री के नाम पर वसूली

Fri, 10 Jan 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रजिस्ट्री करवाने के लिए खड़े किसान
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में संचालित जनसुविधा केंद्राें पर फार्मर रजिस्ट्री के साथ विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण कराने के नाम पर किसानों से निर्धारित से अधिक वसूली की जा रही है। यदि कोई निर्धारित शुल्क देने की बात करता है तो केंद्र संचालक आवेदन करने से इन्कार कर देते हैं। किसान मजबूरी में केंद्र संचालकों को मनमाना शुल्क दे रहे हैं।
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री के लिए काॅमन सर्विस सेंटरों और जनसुविधा केंद्रों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गांवों में फार्मर रजिस्ट्री के नाम पर किसानों से मनमानी वसूली हो रही है। सीएससी और जनसुविधा केंद्र संचालकों को जब से इसकी जिम्मेदारी मिली है, तभी से किसानों से बेखौफ होकर अवैध वसूली कर रहे हैं।
हाल ही में दो दिन पहले दूबेपुर विकास खंड के लखनऊ-वाराणसी हाईवे के हसनपुर गुमटी के पास स्थित जनसुविधा केंद्र पर फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए किसानों की भीड़ जमा थी। केंद्र संचालक ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए 100-100 रुपये वसूले। किसान रवि कुमार ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का पंजीयन तो निशुल्क किया जा रहा है। केंद्र संचालक ने जवाब दिया कि जहां मुफ्त में बन रहा है, वहां जाकर बनवा लो, यह तो सिर्फ एक बानगी है।
विज्ञापन

सभी जगहों पर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए 100 से 200 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। किसान रजिस्ट्री शुल्क की रसीद मांगता है तो केंद्र संचालक काम करने से साफ तौर पर मना कर दे रहे हैं।

किसान बोले, केंद्रों संचालकों ने 150 से 200 रुपये वसूले
करौंदीकलां विकास खंड के सकरदे गांव निवासी विकास शुक्ल बृहस्पतिवार को जनसुविधा केंद्र पर फार्मर रजिस्ट्री कराने पहुंचे। रजिस्ट्री कराने के बाद केंद्र संचालक ने उनसे 150 रुपये वसूल किए। कटघर पूरे चौहान गांव के सत्यम उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए करौंदीकलां कस्बे के एक जनसुविधा केंद्र पर गए और सौ रुपये देकर पंजीकरण कराया।
प्रतापपुर निवासी अजय उपाध्याय ने बताया कि गांव में ही दो लड़के कंप्यूटर लेकर आए थे और फार्मर रजिस्ट्री कर रहे हैं। उन्होंने प्रति किसान 200 रुपये का शुल्क लिया है। कुड़वार विकास खंड के खादर बसंतपुर निवासी श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि सर्वर की समस्या से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य धीमी गति से चल रहा है। वहीं जनसुविधा केंद्र संचालक निर्धारित से अधिक की वसूली कर रहे हैं।


अधिक वसूली करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
जनसुविधा केंद्रों पर निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूली करने की शिकायत अभी तक नहीं मिली है। केंद्रों पर निर्धारित शुल्क की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों का निरीक्षण कराकर अधिक शुल्क वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- विपिन द्विवेदी, एडीएम सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें