फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी स्टूडेंट्स से होगी  11.43 लाख की रिकवरी

Wed, 18 May 2016 10:36 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की गलती से जिले के 39 कॉलेजों में पढ़ने वाले 427 ओबीसी छात्र-छात्राओं के खाते में नियत छात्रवृत्ति से 11.43 लाख रुपये अधिक अंतरित हो गए। मामला उजागर होने के बाद शासन-प्रशासन में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर डीआईओएस ने सभी प्रधानचार्यों को चिह्नित विद्यार्थियों की सूची भेजते हुए उनके खाते में गई निर्धारित से अधिक धनराशि वसूल कर कोषागार में जमा करने का आदेश दिया है। 

शासन की ओर से ओबीसी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। दशमोत्तर (कक्षा 11 व 12) छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थियों को 2,760 रुपये प्रतिवर्ष दिए जाते हैं। वित्तीय वर्ष 2014-15 में जिले के चिह्नित छात्र-छात्राओं के खाते में निर्धारित छात्रवृत्ति अंतरित करने का आदेश निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) को दिया था।
विज्ञापन


आदेश मिलने के बाद एनआईसी ने जिले के सभी विद्यार्थियों के खाते में धन अंतरित कर दिया। खाते में छात्रवृत्ति भेजने की कवायद पूरी होने के बाद पता चला कि अमेठी जिले के 39 कॉलेजों में अध्ययनरत 427 छात्र छात्राओं के खाते में निर्धारित से 11 लाख 43 हजार 420 रुपए ज्यादा अंतरित हो गए हैं। अधिक धन अंतरित होने की पुष्टि के बाद शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें