फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हत्या आरोपी सगे भाइयों को नहीं मिली जमानत

Thu, 21 Dec 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मामूली विवाद में हत्या करने के मामले में जेल में निरुद्ध दो सगे भाइयों को कोर्ट से जमानत नहीं मिल पाई। बुधवार को जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने सुनवाई के बाद अपराध गंभीर मानते हुए दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन


डीजीसी क्रिमिनल राम अचल मिश्र के मुताबिक अमेठी कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी राम औतार गुप्ता ने घटना से करीब एक माह पूर्व गांव के ही कालिका पांडेय के दरवाजे से नशे की हालत में लोटा उठा लिया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में मामूली विवाद हुआ था।

आरोप है कि इसी रंजिश को पांच अक्तूबर 2023 को कालिका पांडेय के पुत्र अजय पांडेय व अनिल पांडेय ने राम औतार की लाठी से मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी अजय व अनिल पिछले दिनों से जेल में निरुद्ध हैं। बुधवार को दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। जिला जज ने दोनों पक्षाें की बहस सुनने के बाद अपराध गंभीर मानते हुए आरोपी अजय पांडेय व अनिल पांडेय की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें