फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अवैध फैक्टरी में बनाई जा रही खाद्य सामग्री पकड़ी

Thu, 21 Dec 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म एक से सटे डाकघर के पास चल रही अवैध फैक्टरी में सीएमआई ने छापा मारकर मंगलवार को खाद्य सामग्री व सामान जब्त किया। यहां काम कर रहे अवैध वेंडर का वीडियो बनाकर पहचान की जा रही है। वेंडरों ने सीएमआई से ठेकेदार जनता देवी द्वारा यह खाद्य सामग्री बनवाने की बात कही। सीएमआई ने सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा उत्तर रेलवे मंडल लखनऊ को जुर्माना वसूलने के लिए पत्र भेजा है। इस मामले की छानबीन खुद सीएमआई कर रहे हैं।
विज्ञापन


अवैध फैक्टरी से मिले तीन रसोई गैस सिलेंडर, चूल्हा व खाद्य सामग्री को जब्त कर सीएमआई कार्यालय पर रखा गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जांच में तथ्य सही मिलने पर ठेकेदार से एक लाख रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके साथ ही काम कर रहे अवैध वेंडरों पर कानूनी कार्रवाई भी होगी।

पीआरओ विक्रम शंभू ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास चल रही अवैध फैक्टरी में खाद्य सामग्री बनाने पर कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्य सही मिलने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें