रामलीला मैदान इसौली में जलाया गया रावण का पुतला।
- फोटो : रामलीला मैदान इसौली में जलाया गया रावण का पुतला।
सुल्तानपुर। विजयादशमी की पूर्व संध्या पर बुधवार को बल्दीराय के रामलीला मैदान इसौली में 55 फीट के रावण का पुतला जलाया गया। रामलीला समिति के संचालक आचार्य सूर्यभान पांडेय ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद दशमी तिथि लग गई। इसलिए शाम के समय रावण का पुतला दहन किया गया। पुतले में आग लगते ही लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस मौके पर अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, आलोक श्रीवास्तव, राकेश कुमार जोशी, आशीष मिश्र, बद्री विशाल मिश्र, सोनू, शुभम, श्रीजल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।