फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 14 Sep 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दोस्तपुर के खालिसपुर दुर्गा के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने राशन वितरण में घटतौली का आरोप लगाते हुए जांच कराने और नया कोटेदार नियुक्त करने की मांग का एक ज्ञापन में एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके गांव का कोटेदार ई पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद दूसरी मशीन से राशन की तौल करता है। कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन मिलता है। कई बार अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं दिए जाने की भी शिकायत की गई। आरोप है कि कोटेदार स्वयं दुकान पर मौजूद नहीं रहता और मजदूरों के माध्यम से राशन का वितरण कराया जाता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें