सुल्तानपुर। चांदा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले के आरोपी सिंहनपुर (ताले मुड़ैला) निवासी आसिफ खान को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी को मुंबई के भांडुप पश्चिम के सोनापुर से गिरफ्तार किया।
चांदा थाने के निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को प्रथम वर्ग न्यायिक दंडाधिकारी, कोर्ट, मुलुंड, मुंबई न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की। पुलिस आरोपी को सुल्तानपुर लेकर पहुंची। यहां उसे एसीजेएम अलंकृता शक्ति त्रिपाठी की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया। (संवाद)