फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असैदापुर में बनेगा रैनबसेरा

Sun, 14 Aug 2016 10:27 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
जमीन की पहचान हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर रैन बसेरा निर्माण के लिए आवंटित भूमि निरस्त करने के बाद से भूमि की तलाश में जुटे प्रशासन ने शनिवार को असैदापुर गांव में जमीन आवंटित कर दी। भूमि आवंटन पर डीएम का अनुमोदन मिलने के बाद संबंधित महकमे ने शासन को पत्र भेजकर धन आवंटित करने की मांग की है।
विज्ञापन



शासन ने बीते वर्ष जिले में शहरी बेघरों के लिए रैन बसेरा बनवाए जाने को स्वीकृति प्रदान की थी। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद जिलाधिकारी ने शहर के जामों तिराहे के पास रैन बसेरा के लिए निशुल्क भूमि आवंटित की थी। भूमि आवंटन के बाद न्यायालय से पारित स्थगन आदेश की जानकारी मिलने पर डीएम ने आवंटन को निरस्त कर एसडीएम को अन्यत्र भूमि चिह्नित करने का आदेश जारी किया था।

आदेश मिलने के बाद एसडीएम ने असैदापुर गांव में ग्राम सभा की भूमि को रैन बसैरा के लिए चिह्नित किया था। इस भूमि के लिए डीएम का अनुमोदन मिल गया है। डीएम का अनुमोदन मिलने के बाद डूडा ने शासन को पत्र भेजकर रेन बसेरा के लिए धन आवंटित करने की मांग की है।
विज्ञापन


एसडीएम आरडी राम ने शहरी बेघरों के लिए रैन बसैरा स्थापित करवाने के लिए शहर से सटे असैदापुर गांव में ग्राम सभा की भूमि से 0.056 एयर भूमि आवंटित करने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि भूमि आवंटन की जानकारी संबंधित विभाग को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें