फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के लिए राम मंदिर राजनीति का विषय नहीं : विजय बहादुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नवनिर्वाचित एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने पश्चिम बंगाल के टीएमसी विधायक रामेंद्र सिंह राय की ओर से राम मंदिर पर की गई टिप्पणी पर उन्हें करारा जवाब दिया है। कहा कि अयोध्या का राम मंदिर भाजपा के लिए राजनीति का नहीं बल्कि आस्था का विषय है। हिंदुओं को वहां जाने से रोकने की बात गलत और अमर्यादित है।
विज्ञापन

निर्वाचन के बाद वे अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन करके एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने मंगलवार को जिले के पिकौरा गांव आए थे।जिले में पहुंचने पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में एमएलसी ने सीएए के विरोधियों से सवाल किया। कहा कि इसे लेकर विरोधी लोगों के दिमाग में भ्रम न डालें। उनके पूछा कि यह नागरिकता देने का एक्ट है या फिर दूसरा कुछ। आखिर किस विषय पर आपका विरोध। यह उन लोगों को संरक्षण देगा जो गैर देश में प्रताड़ित हैं।
राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते इसका विरोध करना कोई नैतिकता नहीं है। भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री बबिता तिवारी के आवास पर जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, भाजपा नेता महिमा शंकर द्विवेदी समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित एमएलसी का स्वागत किया। उन्होंने एमएलसी चयन पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया। बताया कि निर्वाचन के बाद मैं सीधे अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने पहुंचा, वहां से लौट रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें