फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गाजे-बाजे के साथ भरत से मिले राम

Fri, 27 Oct 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर के शाहगंज ​स्थित रामलीला मैदान में भरत मिलाप का मंचन करते कलाकार। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या से आए कलाकारों ने बुधवार रात शोभायात्रा निकालकर भरत मिलाप प्रसंग का मंचन किया। शोभायात्रा ठठेरी बाजार, सब्जी मंडी, माल गोदाम चौराहा, कुड़वार नाका से होते हुए शाहगंज चौराहे पर पहुंचती है। इस दौरान विभिन्न जगहों पर भक्तजन भगवान राम की आरती उतारते हैं। इसके बाद शाहगंज चौराहे पर भगवान राम एवं भरत का मिलाप भव्य तरीके से दिखाया गया। शोभायात्रा में डीजे की धुन और लोकगीतों पर दर्शनार्थी खूब झूमे।
विज्ञापन



भरत-मिलाप के बाद भगवान राम अपने भाइयों एवं माता सीता के साथ कुछ भक्तजनों के घर पर भी जाते हैं। यहां भक्तजन भगवान राम की आरती उतारते हैं। सायं काल से ही मंच पर मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर तथा प्रशासनिक व गणमान्य जनों की उपस्थिति में भजन व नृत्य का कार्यक्रम होता रहा।


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, अनिल द्विवेदी, रामलीला कमेटी के हरिव्रत मिश्र, चेतन मिश्रा, सतीश त्रिपाठी, हितेश मिश्र, राम भरत मिलाप कमेटी के सदस्य तथा संत तुलसीदास का शिक्षक परिवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें