फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विश्वस्तरीय कोर्ट पर खेलेंगे बैडमिंटन खिलाड़ी

Fri, 27 Oct 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। अब जिले के बैडमिंटन खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय कोर्ट की सुविधा पंत स्टेडियम में मिल गई है। खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट की तैयारी इस सिंथेटिक कोर्ट पर करेंगे। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) के तय मानक के अनुरूप विश्वस्तरीय कोर्ट बनाया गया है।
विज्ञापन



स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट पर नई सिंथेटिक मैट लगाई गई है। इसकी मोटाई 8़ 5 एमएम है। 7़ 2 मीटर चौड़ाई व 15 मीटर लंबाई के दाेनोें कोर्ट पर मैट लगाने में सात लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस मैट की तीन परते हैं। पहली परत पीवीसी, दूसरी पीयू और तीसरी परत फाइबर ग्लास की बनी है।

सांसद स्थानीय विकास निधि योजना के तहत मैट लगाई गई है। खिलाड़ियों ने सांसद मेनका गांधी से पंत स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट बनवाने की मांग की थी। इसके बाद यह कोर्ट बनाया गया।
विज्ञापन




यह है खासियत
जिला खेल अधिकारी सर्वेंदु सिंह चौहान ने बताया कि अभी तक आमतौर पर बड़े टूर्नामेंट में ही खिलाड़ियों को सिंथेटिक मैट खेलने के लिए मिलती थी। अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान ही इतनी मोटी सिंथेटिक मैट बैडमिंटन कोर्ट पर लगती है। इस पर खिलाड़ी ठीक तरह अभ्यास कर सकेंगे। इससे उनके चोटिल होने की आशंका कम रहती है। मैट सॉफ्ट और स्पंजी होने के कारण आरामदायक है। यह फायर रजिस्टेंट मैटिरियल एम-3 से बनी है। इस पर नाॅन मार्किंग शूज पहनकर प्रैक्टिस किया जाता है। यह नॉन स्लीपरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें