फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब सजी भाई की कलाई बहनों ने खिलाई मिठाई

Thu, 18 Aug 2016 10:17 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बाजारों में खूब उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रक्षाबंधन का पर्व जिले में बृहस्पतिवार को परंपरागत व खुशियों के बीच मनाया गया। सुबह से ही नए परिधानों में सज-धजकर बहनें तैयार हो गईं। रक्षाबंधन के इस त्योहार में भाई-बहनों में खासा उत्साह देखा गया। भोर से शुरू हुआ राखी बांधने का सिलसिला दोपहर बाद तक चला।
विज्ञापन


शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भाइयों ने बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर पर्व की परंपरा का निर्वहन किया। बहनों ने भाइयों की तरक्की की कामना के साथ रक्षा सूत्र बांधा और भाइयों ने बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया। छोटे बच्चे भी राखी के पर्व को लेकर उत्साहित दिखे।

बच्चों ने आकर्षक डिजाइन वाली राखियां खरीदीं। बहनों से राखी बंधवाकर त्योहार की रस्म अदा की। भाइयों ने कलाई पर राखी बंधवाने के बाद बहनों को आकर्षक उपहार व रुपये देकर ताउम्र उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व की परंपरा का निर्वहन बड़े, बूढ़े, बुजुर्ग व जवान सभी ने किया और हाथ में रक्षा सूत्र बंधवाया। शहर के सीताकुंड निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग मारकंडेय सिंह को उनकी बहन कलावती ने रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु की कामना की। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर भी आने-जाने वालों की खासी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें