फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नहर में डूबकर राजगीर की मौत

Sat, 28 Jun 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। नहर में नहाने गए राजगीर की डूबने से मौत हो गई। शिवगढ़ गांव निवासी पन्नालाल (35) राजगीर का काम करते थे। शुक्रवार को वह गांव में ही किसी के यहां काम करने गए थे।
विज्ञापन

दोपहर छुट्टी होने के बाद वह घर पहुंचे, और गांव के बगल से गुजरी रामगंज नहर में नहाने चले गए। देर तक वापस नहीं आने पर घर व गांव के लोग नहर के पास पहुंचे। जहां कुछ दूर पर उनका शव उतराता मिला।
पन्नालाल के परिवार में पत्नी के अलावा पुत्र अभि (6) व पुत्री महक (3) शामिल हैं। उनकी मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। शिवगढ़ थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें