फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लगातार तीसरी बार राजबहादुर अध्यक्ष बने

Sun, 01 Dec 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के क्षत्रिय भवन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के दो दिवसीय जिला अधिवेशन का शनिवार को समापन हो गया। राजबहादुर पाठक को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष और पंकज सिंह को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अधिवेशन के अंतिम दिन शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह के नेतृत्व में शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष के सामने शिक्षा अधिनियम की धारा 21, 18 व 12 को फिर चयन बोर्ड नियमावली में शामिल कराने के लिए संघर्ष करने को कहा गया। संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तारा सिंह ने तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि तदर्थ शिक्षकों का परिवार सड़क पर आ गया है। जिला उपाध्यक्ष रमाशंकर उपाध्याय ने एनपीएस में शिक्षक अंश की कटौती का मुद्दा उठाया।
शिक्षक नेता श्यामलाल निषाद ने शिक्षकों के अवशेष वेतन भुगतान 31 मार्च 2025 तक कराने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तारा सिंह को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया। उन्होंने जिला कार्यकारिणी के समक्ष जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री के निर्वाचन का प्रस्ताव रखा। जिसमें सर्वसम्मति से राज बहादुर पाठक को जिलाध्यक्ष, पंकज सिंह को जिला मंत्री और सुरेंद्र मणि यादव को कोषाध्यक्ष निर्वाचित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। शिक्षकों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति प्रदान की।
विज्ञापन

इस मौके पर अजेश कुमार सिंह, अरुण पाठक, अभिषेक यादव, धीरेंद्र त्रिगुणायत, सुधीर कुमार, तंजीर आलम, ओमप्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह, प्रवीण वर्मा, विवेक वर्मा, छोटेलाल, मनोरम यादव, हरेंद्र सिंह, मनीष सोनी, हरीश कुमार, संजय कुमार पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें