फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से खुशगवार हुआ मौसम, पारा गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में सोमवार को हुई रिमझिम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। दिन भर आसमान में बादलों के घेरा डाले रहने और धूप नहीं निकलने से तापमान में गिरावट आ गई है।
विज्ञापन

इससे कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई है। बारिश से किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी है। वहीं, बारिश ने साफ-सफाई व्यवस्था की पोल भी खोल दी है।
शहर की सड़कें कीचड़ से सराबोर रहीं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में मध्यम से घने बादल छाए रहने व मध्यम वर्षा होने, पूर्वी हवा के सामान्य गति से चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह के समय से ही आसमान में बादलों ने घेरा डाले रखा। सुबह करीब सात बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। दिन भर रुक-रुककर बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया।
बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। शाम तक रिमझिम बारिश जारी रही। मौसम अनुकूल पाकर किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी है। बारिश से शहर के पयागीपुर, रोडवेज बस स्टेशन समेत कई जगहों पर सड़कें कीचड़युक्त हो गई हैं।
सड़कों पर जमा कीचड़ में लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी हो रही है।मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में मध्यम से घने बादल छाए रहने व मध्यम वर्षा होने, पूर्वी हवा के सामान्य गति से चलने की संभावना जताई है।
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें