सुल्तानपुर। जिले में सोमवार को दोपहर के समय शहर समेत ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश होने से गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिल गई है। तेज बारिश नहीं होने से धान की रोपाई में लगे किसान परेशान हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ ही कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।
जिले में सोमवार को सुबह के समय हल्के बादल छाए थे। दोपहर के समय हो रही तेज धूप से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ देर तक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
हालांकि, तेज बारिश नहीं होने से किसान निराश है। किसानों को धान की रोपाई कराने के लिए निजी नलकूप से सिंचाई करानी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ ही कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 92-83 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 7.2 किमी/घंटे रिकार्ड की गई।