फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से लबालब हुए परिषदीय विद्यालयों के परिसर

विज्ञापन
अखंडनगर के प्राथमिक विद्यालय बेहरा भारी में जलभराव से विद्यार्थियों को हो रही मुश्किल। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दो दिन की बारिश में परिषदीय विद्यालयों की पढ़ाई व्यवस्था चरमरा गई है। तमाम परिषदीय विद्यालयों के परिसर पानी से लबालब हैं। कुछ के कक्षों में भी पानी घुस गया है। बृहस्पतिवार को बच्चों को स्कूल जाने-आने में काफी दिक्कत हुई। जर्जर परिषदीय विद्यालय के भवनों से पानी टपक रहा है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के परिसर से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से अच्छी बरसात होते ही पानी लबालब भर गया। कई विद्यालयों में शिक्षण कक्षों तक पहुंच गया। इन हालात में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। अखंडनगर के प्राथमिक विद्यालय बेहराभारी में परिसर पानी से लबालब रहा। बच्चे और शिक्षक पानी से होकर अध्य्यन कक्षों तक पहुंचे। धनपतगंज के प्राथमिक विद्यालय लकेहटामाफी में भी जलभराव की समस्या से शिक्षकों व विद्यार्थियों को जूझना पड़ा। जयसिंहपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इशहाकपुर का परिसर भी तालाब की शक्ल में तब्दील हो गया। भदैंया के कंपोजिट विद्यालय रहायकपुर में भी जलभराव रहा।
भदैंया के प्राथमिक विद्यालय की छत से लगातार पानी टपकता रहा। बच्चे शिक्षण कक्ष में बैठ नहीं सके। कुड़वार के प्राथमिक विद्यालय धारूपुर, दूबेपुर के उच्च प्राथमिक बैजापुर, कुड़वार के प्राथमिक विद्यालय खाजापुर, कूरेभार के प्राथमिक विद्यालय कटकाखानपुर, जयसिंहपुर के प्राथमिक विद्यालय टोलवा में जलभराव की समस्या से शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को जूझना पड़ा। बल्दीराय के उच्च प्राथमिक विद्यालय जुगराजगढ़, दखिनगांव, कुड़वार के प्राथमिक विद्यालय मियागंज, लंभुआ के प्राथमिक विद्यालय उपाध्यायपुर, कुड़वार के प्राथमिक विद्यालय रवनिया पूरब में भी जलभराव की समस्या रही। कादीपुर के प्राथमिक विद्यालय खतीवपुर में जलभराव से विद्यालय को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बेलवाई माधवपुर का जर्जर भवन गिरा
अखंडनगर क्षेत्र के बेलवाई माधवपुर कंपोजिट विद्यालय के परिसर में खड़े जर्जर भवन की छत बुधवार की रात भर-भराकर ढह गई। हादसा रात में होने की वजह से विद्यार्थियों व शिक्षकों को कोई नुकसान नहीं हुआ। गौरतलब है कि विद्यालय परिसर में ही खड़े इस निष्प्रयोज्य भवन के पास से ही बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य चल रहा है। शिक्षक शिवनरायन तिवारी ने बताया कि विद्यालय में 169 बच्चे पंजीकृत हैं। जर्जर भवन के संबंध में सूचना उच्चाधिकारियों व ग्राम प्रधान को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें