फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद फिर आए बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को दोपहर तक हुई भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया। तेज धूप रहने से अधिकतम तापमान बढ़कर 37.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

तापमान में वृद्धि होने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल और आसमान में बादल छा गए। शाम तक आसमान में बादल रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के बादल रहने व कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी होने का अनुमान लगाया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 37.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 71-56 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 4.5किमी/घंटे रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें