फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बारिश : गिरी दीवार, मजदूर की मौत

Thu, 18 Sep 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अखंडनगर कस्बे में भरा बारिश का पानी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बुधवार सुबह से शुरू हुई बारिश पूरे दिन चलती रही। कादीपुर खुर्द गांव में बुधवार सुबह बारिश के दौरान दीवार गिरने से मलबे में दबकर बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई। धरमगंज बाजार में बिजली गिरने से दूध डेयरी के उपकरण और वायरिंग जल गई।
विज्ञापन

अलीगंज बाजार और बल्दीराय के चकफाजिलपुर गांव में सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। इधर, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों जगह-जगह बारिश का पानी भरने से लोगों को आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
कादीपुर खुर्द गांव निवासी मंगरू (59) बुधवार सुबह आठ बजे अपने घर की कच्ची दीवार पर रखा छप्पर ठीक कर रहे थे। तभी अचानक कच्ची दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में दबकर वह घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मंगरू मजदूरी करते थे। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। उधर, कोतवाली देहात के धरमगंज बाजार में पाल्हनपुर गांव निवासी संजय यादव दूध डेयरी का संचालन करते हैं। बुधवार सुबह बारिश के दौरान डेयरी के बगल बिजली गिरने से विद्युत उपकरण फुंक गया। लेखपाल आरबी चौरसिया ने बताया कि घटना की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
इनसेट..
शहर के कई मोहल्लों में भरा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त
बुधवार को सात बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह 10 बजे तक लगातार तेज बारिश हुई। इसके बाद रुक-रुककर दिन भर बारिश का सिलसिला चलता रहा, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के शास्त्रीनगर, दरियापुर, विवेकनगर, नयानगर, गभड़िया प कई मोहल्लों में जलभराव से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। शहर से सटे अमहट सब्जी मंडी बारिश के पानी से तालाब बन गई है। सब्जी और फल मंडी के अध्यक्ष शमीम लइया ने बताया कि बारिश के पानी से सब्जियों के भीगने से व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है।

सुल्तानपुर-हलियापुर संपर्क मार्ग पर गिरा पेड़, एंबुलेंस फंसी
बल्दीराय के चकफाजिलपुर गांव के पास सुल्तानपुर-हलियापुर मुख्य मार्ग पर पुराना नीम का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। करीब एक घंटे तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। रास्ता बंद होने से एक घंटे तक एंबुलेंस भी फंसी रही। ग्रामीणों ने पेड़ काटकर आवागमन बहाल कराया। अलीगंज बाजार के कोटिया रोड के पास सुबह 9:30 बजे एक नीम का पेड़ गिरा गया, हालांकि कोई क्षति नहीं हुई।

धंसा फत्तेपुर से पियरापार जाने वाला मार्ग
धनपतगंज के फत्तेपुर से पियरापार जाने वाला मुख्य मार्ग पानी के तेज बहाव से कट कर बह गया। इस मार्ग से करीब 500 लोग प्रतिदिन आवागमन करते थे। अब लोगों को घूमकर दूसरे मार्ग से जाना पड़ रहा है। वहीं, हरना हरौरा में बनी पानी के टंकी परिसर में घुटनों तक पानी भरे रहने से पंप हाउस तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। गांव के राकेश, करुणाशंकर तिवारी, दीपू आदि का कहना है कि बारिश और हुई तो फसलों के नुकसान के साथ मवेशियों के चारे की भी समस्या खड़ी हो सकती है।

आज भी हल्की बारिश की संभावना
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 5.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दक्षिणी-पूर्वी हवा की गति 1.4 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें